UKSSSC Junior Assistant Exam Paper - 19 January 2025
UKSSSC Junior Assistant (कनिष्ठ सहायक) / Data Entry Operator Exam Paper 2025
State Related Genereal Knowldege
1. निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
कथन I : हिमरेखा को उस ऊँचाई के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसके बाद भूमि स्थायी रूप से बर्फ से ढकी रहती है।
कथन II : बुग्याल वृक्ष पंक्ति एवं हिम रेखा के बीच उगते हैं।
(A) केवल कथन I
(B) केवल कथन II
(C) कथन I और II दोनों
(D) न कथन I और न कथन II
2. उत्तराखण्ड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार वर्ष 2021-22 में उत्तराखण्ड के जिलों का सकल जिला घरेलू उत्पाद का सही घटता क्रम क्या है?
(A) हरिद्वार – नैनीताल – उ. सि. नगर – देहरादून
(B) उ. सि. नगर – देहरादून – हरिद्वार – नैनीताल
(C) हरिद्वार – उ. सि. नगर – देहरादून – नैनीताल
(D) उ. सि. नगर – हरिद्वार – देहरादून – नैनीताल
3. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये
सूची-I
a. तान्या कोटाला
b. शशि बडूणा
c. मीनाक्षी खटी
d. शिवम प्रकाश
सूची – II
द पैम्प प्रोजेक्ट
बैली कलेक्टर इंडिया
भली डिजाइन स्टूडियो
नमकवाली ब्रांड
a b c d
(A) 4 3 2 1
(B) 3 4 1 2
(C) 1 2 3 4
(D) 2 1 3 4
4. निम्नलिखित में से कौन पाण्डुकेश्वर ताम्र लेखों के लिप्यंतरण से जुड़ा है?
(A) वी. एन. द्विवेकर
(B) मधुकर केशव धवलीकर
(C) राजेन्द्रलाल मित्रा
(D) मनोजोत लाहिड़ी
5. निम्न में से कौन-सा उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा बुग्याल है?
(A) वेदनी
(B) दयारा
(C) कुशकल्याण
(D) दूधातोली
6. उजेली या अनैरी होली त्योहार किस जनजातीय समुदाय से संबंधित है?
(A) थारू
(B) भोटिया
(C) जौनसारी
(D) सन्थाल
7. निम्न में कुमाऊँ क्षेत्र से सम्बन्धित नृत्य-गीत है
(A) रासो
(B) हारुल
(C) छपेली
(D) छपती
8. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को कथन (A) एवं दूसरे को कारण (R) कहा गया है। नीचे दिये गये कूट की मदद से उत्तर दीजिये।
कथन (A): खतलिंग ग्लेशियर भिलंगना नदी की उत्पत्ति है।
कारण (R): यह ग्लेशियर टिहरी जिले में घनसाली से 10 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
(A) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(B) (R) सही है परन्तु (A) गलत है
(C) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(D) दोनों गलत है
9. हाल ही में उत्तराखण्ड में निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहले RuTAG स्मार्ट विजेज सेंटर का उद्घाटन किया गया?
(A) सरमोली
(B) खूंट
(C) डांगरू
(D) बगुड़
10. नदियों को उनके स्रोत से सुमेलित कीजिए।
| कॉलम – A (नदी) | कॉलम – B (स्रोत) |
|---|---|
| 1. भिलंगना | a. ध्यातोली |
| 2. मंदाकिनी | b. देवताल |
| 3. सरस्वती | c. केदारनाथ |
| 4. अलकनंदा | d. खतलिंग |
| 5. रामगंगा | e. सतोपंथ |
कोड विकल्प (1 2 3 4 5)
(A) b c e a d
(B) d c b e a
(C) d c e a b
(D) a c b e d
11. निम्नलिखित में से किसे तत्कालीन देहरादून में बीजापुर नहर के निर्माण का श्रेय दिया जाता है?
(A) कर्नल यंग
(B) कर्नल मूर
(C) कैप्टन कॉटले
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
12. “इस वृक्ष की पत्तियाँ जानवरों के चारे के रूप में प्रयुक्त की जाती हैं, इसका रेशा रस्सी बनाने के लिए प्रयुक्त होता है, और इसकी लकड़ी का उपयोग गीला ईंधन होने के कारण इसका प्रयोग जलीय लकड़ी के रूप में किया जाता है” – यह कथन उत्तराखण्ड में पाये जाने वाले किस वृक्ष के लिए सही बैठता है?
(A) तिमिल
(B) चीड़
(C) भीमल
(D) खड़क
13. पुँगड़ी, तिमासी, मिजारी निम्न में से किस से संबंधित है?
(A) गोरखा कालीन स्थापत्य कला
(B) गोरखा कालीन सैन्य व्यवस्था
(C) गोरखा कालीन आभूषण
(D) गोरखा कालीन कर व्यवस्था
14. नंधौर वन्यजीव अभयारण्य निम्न में से किन जनपदों में स्थित है?
(A) नैनीताल एवं पौड़ी
(B) टिहरी एवं उत्तरकाशी
(C) देहरादून एवं हरिद्वार
(D) नैनीताल एवं चम्पावत
15. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प उत्तराखण्ड में इनर लाइन परमिट और प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट के बारे में सही है?
(A) इनर लाइन परमिट राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है और प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
(B) इनर लाइन परमिट केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है और प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
(C) इनर लाइन परमिट तथा प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट दोनों राज्य सरकार द्वारा जारी किये जाते हैं।
(D) इनर लाइन परमिट तथा प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट दोनों केंद्र सरकार द्वारा जारी किये जाते हैं।
16. प्रायः किस नृत्य में नर्तकों की संख्या सम होनी चाहिए?
(A) चौफुला
(B) रमाण
(C) जागर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
17. चीनी यात्री ह्वेनसांग द्वारा, निम्नलिखित में से किस स्थान की यात्रा का ऐतिहासिक सन्दर्भ नहीं मिलता है?
(A) कण्वपुर
(B) मदावर
(C) मायापुर
(D) ब्रह्मपुर
18. नीचे दिए गए कूटों के आधार पर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को उनके घटित होने के आरोही क्रम में व्यवस्थित करें।
बाटावाड़ काण्ड
मसूरी गोली काण्ड
खटीमा गोली काण्ड
रामपुर तिराहा काण्ड
कूट :
(A) 3 1 2 4
(B) 4 1 2 3
(C) 3 2 1 4
(D) 2 3 1 4
19. कौन – सा गीत बरसात के दिनों के गीत है ?
(A) छपेली नृत्यगीत
(B) चौमासा नृत्यगीत
(C) फागली नृत्यगीत
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
20. निम्नलिखित में से कौन – सा संस्थान उत्तराखंड में स्थित नहीं है ?
(A) भारतीय पेट्रोलियम संस्थान
(B) भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान
(C) भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान
(D) केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान
21. “बैठकी होली” मुख्यतः प्रसिद्ध है
(A) टिहरी गढ़वाल में
(B) जौनसार क्षेत्र में
(C) रुद्रप्रयाग में
(D) अल्मोड़ा क्षेत्र में
22. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।
सूची – I
a. बेदुशो के समीरों
b. इडोली शैलचित्र
c. लाटू उद्यार
d. घारख्या उद्यार
सूची – II
उत्तरकाशी
अल्मोड़ा
चम्पावत
चमोली
कूट :
a b c d
(A) 4 3 2 1
(B) 3 1 2 4
(C) 1 2 3 4
(D) 2 1 3 4
23. निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है/हैं ?
कथन I : नंदा देवी राज जात यात्रा नौटी गांव से प्रारम्भ होती है।
कथन II : यात्रा के दौरान बेदनी बुग्याल एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
(A) केवल कथन I
(B) केवल कथन II
(C) कथन I एवं II दोनों
(D) न कथन I और न कथन II
24. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गए कूट से सही विकल्प चुनिये।
सूची-I
a. सुन्दरदूंग
b. डोकरियानी
c. नामिक
d. खतलिंग
सूची-II
उत्तरकाशी
बागेश्वर
टिहरी गढ़वाल
पिथौरागढ़
कूट :
a b c d
(A) 2 4 3 1
(B) 2 3 1 4
(C) 3 4 2 1
(D) 2 1 4 3
25. निम्नलिखित में से किसने भीमताल में ‘लोक संस्कृति संग्रहालय’ की स्थापना की ?
(A) यशोधर पाठक
(B) यशोधर मथपाल
(C) श्रीकृष्ण जोशी
(D) सोहन सिंह जीना
26. उत्तराखंड राज्य के किस जनपद में प्रदेश का पहला एफ.टी.आई.एम. स्थापित किया गया है ?
(A) देहरादून
(B) हरिद्वार
(C) उधम सिंह नगर
(D) नैनीताल
27. निम्नलिखित कथनों को पढ़ें
कथन 1 : “ढोल” वाद्य यंत्रों में बड़ा होता है। इस वाद्य यंत्र का प्रयोग धार्मिक गढ़वाली लोक देवता आह्वान में किया जाता है।
कथन 2 : “भकोर” को छोटे के आकार पर वृत्त देने हेतु बजाया जाता था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही है ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों सही हैं
(D) 1 और 2 दोनों गलत हैं
28. निम्नलिखित में से किसने पुस्तक ‘गढ़वाली छंदमाला’ की रचना की ?
(A) मोहनलाल नेगी
(B) जयदेव बहुगुणा
(C) लीलानन्द कोटियाला
(D) तोताराम गौरोला
29. किस युद्ध स्मारक का निर्माण अंग्रेजों द्वारा अंग्रेज-गोरखा युद्ध में गोरखों की हार के बावजूद गोरखा वीरों की बहादुरी के सम्मान करने के लिए किया गया ?
(A) खलंगा वार मेमोरियल
(B) गबर सिंह मेमोरियल
(C) उत्तराखण्ड वार मेमोरियल
(D) चौखुटिया मेमोरियल
30. निम्नलिखित में से, उत्तराखंड के किस शिलालेख में युनानी राजाओं के नाम का उल्लेख है ?
(A) पलेठी
(B) मण्डल
(C) कासड़ी
(D) बागेश्वर
31. किस “पुराण” में महर्षि वेद व्यास ने गढ़वाल के चार धामों का सविस्तार वर्णन किया है ?
(A) पद्म पुराण
(B) स्कन्द पुराण
(C) शिव पुराण
(D) वामन पुराण
32. डुंगी – पनटोली आंदोलन संबंधित है
(A) जल संरक्षण
(B) सड़क निर्माण
(C) बांज के जंगलों को उद्यान विभाग को हस्तांतरित करने के लिए
(D) भूमि संसाधन प्रबंधन
33. निम्नलिखित में से कौन-सा गढ़वाल के गोरखापंथी ग्रंथों से संबंधित नहीं है ?
(A) ढोल सागर
(B) सैंगण
(C) सभा सागर
(D) श्रीनाथ जी की कुलेक्स
34. निम्नलिखित में से किसने टिहरी रियासत के खिलाफ विरोध में भाग नहीं लिया था ?
(A) श्रीदेव सुमन
(B) गौरीदत्त सकलानी
(C) मोती पडियारी
(D) कल्याण चन्द
35. गाय किस स्थानीय नस्ल का प्रजनन तथा सुधार, यू.एल.डी.बी (उत्तराखण्ड पशुधन विकास बोर्ड) द्वारा नारियल गांव, चम्पावत में किया जा रहा है ?
(A) गौरी
(B) बद्री
(C) हिमध
(D) लाल सिंधी
36. सुमेलित कीजिए –
| कॉलम – अ | कॉलम – ब |
|---|---|
| 1. लाइकेन पार्क | a. उधम सिंह नगर |
| 2. प्रथम मार्गस्थ पथ (काकरा) | b. मुनस्यारी |
| 3. सुगंध वाटिका (सुगंध/एरोमैटिक गार्डन) | c. लालकुआँ, हल्द्वानी |
| 4. भारत का दूसरा सबसे बड़ा फेंस्ड गार्डन | d. लालकुआँ, हल्द्वानी |
कूट :
1 2 3 4
(A) b c a d
(B) c d a b
(C) b a c d
(D) a b d c
37. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तराखंड द्वारा शुरू किया गया, भारत का पहला हेमलेट पर्यटन अभियान है ?
(A) ताकु मण्डल
(B) संकल्प सभा
(C) आकाश गंगा
(D) आकाश यात्रा
38. निम्नलिखित में से कौन-सी उत्तराखंड विधान सभा की समितियाँ हैं ?
युवा मामलों पर समिति
स्थानीय बोली भाषाओं पर समिति
पलायन पर समिति
भू- कानून पर समिति
(A) 1, 2 और 4
(B) 1, 2 और 3
(C) 2, 3 और 4
(D) 2 और 3
39. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प उत्तराखंड सरकार में कर्मियों का सही पदानुक्रम दर्शाता है ?
(A) अपर मुख्य सचिव – सचिव – प्रमुख सचिव – अपर सचिव
(B) अपर मुख्य सचिव – अपर सचिव – सचिव – प्रमुख सचिव
(C) प्रमुख सचिव – अपर मुख्य सचिव – सचिव – अपर सचिव
(D) अपर मुख्य सचिव – प्रमुख सचिव – सचिव – अपर सचिव
40. उत्तराखंड राज्य के हस्तकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का विपणन अन्य राज्यों में किस ब्रांड नाम से किया जाता है ?
(A) भागीरथी
(B) हिमाद्री
(C) गंगा
(D) संजीवनी
Reasoning
41. दिए गए विकल्पों में से उस एक शब्द का चयन कीजिए, जो कि शब्द ‘CONSULTATION’ के वर्णों को लेकर नहीं बनाया जा सकता है।
(A) CONSTANT
(B) NATION
(C) SALUTE
(D) STATION
42. शिवाय का जन्म 29 फरवरी को हुआ था। उसने अपना जन्म दिन छठी बार ठीक 29 फरवरी 2012 को मनाया। उसका जन्म दिन किस वर्ष हुआ था?
(A) 2000
(B) 1996
(C) 1992
(D) 1988
43. A ‘योगफल’, M ‘गुणा’ के लिए, D ‘भागफल’ के लिए, G ‘अधिक’ के लिए और L ‘कम’ के लिए है तो निम्न में से कौन-सा तार्किक रूप से सही होगा?
(A) 20 A 4 D 4 L 4 A 6 D 2
(B) 20 D 5 G 8 D 4 A 6 M 3
(C) 20 D 4 A 4 L 4 A 2 M 3
(D) इनमें कोई नहीं
44. दिए गए अनुक्रम में, प्रश्नवाचक चिन्ह के स्थान पर निम्न में से क्या आएगा?
16D7, 18G10, 21K14, 25P19, ?
(A) 30V20
(B) 30V25
(C) 30V24
(D) 29V25
45. यदि × का अर्थ +, + का अर्थ ÷, – का अर्थ × और ÷ का अर्थ – हो, तो
8 × 7 – 8 + 40 ÷ 2 = ?
(A) 1
(B) 7 2/5
(C) 8 3/5
(D) 44
46. एक घन के सभी फलक को नीला रंग दिया गया है और तब समान माप के 125 घनों में काट दिया गया है। ऐसे कितने घन हैं जिनके किसी भी फलक रंगा नहीं गया है?
(A) 8
(B) 16
(C) 27
(D) 36
47. एक परिवार में दो वैवाहिक युगल हैं। पूजा के दो बेटे हैं। पारुल, राजेश की पत्नी है, जो कि अर्जुन का भाई है। गरिमा, पूजा की पुत्री है। ज्योति, राकेश की बहन है, जो कि राजेश का बेटा है। गौरव, अर्जुन का बेटा है, जो कि पूजा है। पारुल का पूजा से क्या संबंध है?
(A) बहन
(B) भाभी
(C) चाची
(D) माता
48. यदि निम्नलिखित पैटर्न पारदर्शी शीट पर खींचा जाता है और बिंदीदार रेखा के साथ मोड़ा जाता है, तो यह कैसा दिखाई देता है ?
49. राम और रहीम एक ही बिंदु से शुरू करके अपने घर की ओर लौट रहे हैं। राम 2 km दक्षिण की ओर चलता है और फिर अपनी दायीं ओर मुड़कर अपने घर पहुंचने के लिए 6 km चलता है। इसी बीच रहीम 5 km पश्चिम की ओर चलता है और फिर उत्तर की ओर मुड़कर 4 km चलता है, फिर अपनी बायीं ओर मुड़कर अपने घर पहुंचने के लिए 1 km चलता है। राम के घर के सापेक्ष, रहीम का घर कहाँ है?
(A) 6 km दक्षिण
(B) 4 km दक्षिण
(C) 4 km उत्तर
(D) 6 km उत्तर
50. छ: लोग K, M, N, P, Q और R, एक गोल मेज की चारों तरफ केन्द्र की तरफ मुंह करके बैठे हुए हैं। यदि K, M की बायीं तरफ तीसरे स्थान पर बैठा है। K और N के बीच केवल एक व्यक्ति बैठता है, R, N के एकदम बायीं तरफ बैठता है तब K के एकदम दायीं तरफ कौन बैठता है ?
(A) P
(B) Q
(C) R
(D) N
General Knowledge
51. “सीरिसिला साड़सी” का संबंध है।
(A) जुनकर
(B) कूपर
(C) भजटर
(D) उपरोक्त सभी
52. किस मौर्यकालीन शासक ने सबसे पहले “धर्ममहामात्र” के पद को स्थापित किया ?
(A) बृहद्रथ मौर्य
(B) बिंदुसार
(C) दशरथ
(D) अशोक
53. निम्नलिखित में से सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए :
नीली क्रांति – मत्स्य उत्पादन
श्वेत क्रांति – डेयरी एवं दुग्ध उत्पादन
पीली क्रांति – तिलहन उत्पादन
लाल क्रांति – उर्वरक उत्पादन
(A) 1, 2 और 3
(B) 1, 2 और 4
(C) केवल 1 और 2
(D) केवल 3 और 4
54. कनेक्टोग्राफ शब्द निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
(A) न्यूरोलॉजी कंपनी द्वारा प्रदत्त इंटरनेट सेवा
(B) रिलायंस जियो कंपनी द्वारा प्रदत्त इंटरनेट सेवा
(C) मानव मस्तिष्क में तंत्रिका कनेक्शन का मानचित्र
(D) SARS-CoV-2 वायरस का जीनोम अनुक्रम
55. मुद्रा आपूर्ति के माप M3 में कौन-सा मद शामिल नहीं है?
(A) आरबीआई के पास अन्य जमा
(B) डाकघर बचत बैंकों के कुल जमा
(C) जनता के पास करेंसी और सिक्के
(D) बैंकों के पास कुल जमा
56. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए एवं सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन करें।
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| a. अनु. 39 (a) | 1. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण |
| b. अनु. 43 | 2. मानव के दुर्व्यापार और बलातश्रम का प्रतिषेध |
| c. अनु. 21 | 3. समान न्याय और नि:शुल्क विधिक सहायता |
| d. अनु. 23 | 4. कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी आदि |
कूट :
a b c d
(A) 4 2 3 1
(B) 3 4 1 2
(C) 3 2 1 4
(D) 2 1 3 4
57. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
पूर्ण ज्वार की ऊँचाई सामान्य ज्वार से 20% अधिक होती है।
लघु ज्वार की ऊँचाई सामान्य ज्वार से सामान्यतः 20% कम होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है/हैं ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों कथन सही हैं
(D) 1 और 2 दोनों कथन गलत हैं
58. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
कथन 1: मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का उद्देश्य सिंचाई के तहत कृषि क्षेत्र का विस्तार करना है।
कथन 2: मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का उद्देश्य कृषि भूमि पर उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को रोकना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) दोनों 1 और 2 सही हैं
(D) दोनों 1 और 2 गलत हैं
59. निम्नलिखित में से कौन “पानीपत के तृतीय युद्ध” के समय पेशवा था ?
(A) बालाजी बाजीराव
(B) माधवराव प्रथम
(C) रघुनाथराव
(D) बालाजी द्वितीय
60. सूची – I को सूची – II से सुमेलित करें एवं नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें
| सूची-I | सूची – II |
|---|---|
| a. नीमित शर्मा केस | 1. न्याय तक प्रभावी पहुँच |
| b. राम जेठमलानी केस | 2. अनु. 226 एवं 227 के तहत उच्च न्यायालयों की अधिकार |
| c. सेंट्रल कोल फील्ड्स लि. केस | 3. अनु. 32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार |
| d. एल. चंद्र कुमार केस | 4. व्यक्ति की स्वतंत्रता एवं गरिमा |
कूट :
a b c d
(A) 4 1 2 3
(B) 2 1 4 3
(C) 2 4 1 3
(D) 4 3 1 2
61. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(A) कोबर – मूसली सिद्धांत
(B) ऊली – महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत
(C) वेगेनर – प्लेट विवर्तन सिद्धांत
(D) जॉली – रेडियोएक्टिवता सिद्धांत
62. निष्पादन प्रक्रिया में निर्देश चक्र का सही क्रम चुनें।
(A) फेच → स्टोर → एक्सीक्यूट → डिकोड
(B) फेच → डिकोड → एक्सीक्यूट → स्टोर
(C) स्टोर → डिकोड → एक्सीक्यूट → फेच
(D) एक्सीक्यूट → फेच → डिकोड → स्टोर
63. निम्न में से कौन – सा युग्म सही नहीं है ?
श्रेणी — डॉलर में निर्यात
(A) एक तारा निर्यात गृह – 3 मिलियन डॉलर
(B) दो तारा निर्यात गृह – 25 मिलियन डॉलर
(C) तीन तारा निर्यात गृह – 100 मिलियन डॉलर
(D) चार तारा निर्यात गृह – 2000 मिलियन डॉलर
64. जुलाई 2020 में लागू की गयी नई परिभाषा के अनुसार, ‘सूक्ष्म’ उपक्रम की परिभाषा है।
(A) संयंत्र और मशीनरी में निवेश ₹50 लाख तक तथा वार्षिक टर्नओवर ₹1 करोड़ से अधिक नहीं
(B) संयंत्र और मशीनरी में निवेश ₹75 लाख तक तथा वार्षिक टर्नओवर ₹2 करोड़ से अधिक नहीं
(C) संयंत्र और मशीनरी में निवेश ₹1 करोड़ तक तथा वार्षिक टर्नओवर ₹5 करोड़ से अधिक नहीं
(D) संयंत्र और मशीनरी में निवेश ₹2 करोड़ तक तथा वार्षिक टर्नओवर ₹10 करोड़ से अधिक नहीं
65. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) एवं दूसरे को परिणाम (R) कहा गया है। नीचे दिए गए कूट की मदद से उत्तर दीजिए।
कथन (A): द्वितीय पंचवर्षीय योजना में औद्योगीकरण को महत्व दिया गया।
परिणाम (R): सार्वजनिक क्षेत्र में तीन स्टील उद्योग स्थापित किए गए और निजी क्षेत्र में आधुनिकीकरण किया गया।
(A) (A) सही है और (R) गलत है
(B) (R) सही है और (A) गलत है
(C) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(D) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
66. निम्न में से कौन-सा वेब ब्राउजर नहीं है ?
(A) मोजिला
(B) माइक्रोसॉफ्ट एज
(C) गूगल
(D) क्रोम
67. कथन – I: गांधीजी द्वारा लॉर्ड चेम्सफोर्ड को दिए गए नोटिस के समापन के बाद असहयोग आंदोलन औपचारिक रूप से शुरू किया गया था।
कथन – II: असहयोग आंदोलन प्रारम्भ करने के दिन ही लोकमान्य तिलक की मृत्यु हो गयी।
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
(A) कथन I सत्य है किन्तु II असत्य है
(B) कथन II सत्य है किन्तु I असत्य है
(C) कथन I एवं II दोनों सत्य हैं
(D) कथन I एवं II दोनों असत्य हैं
68. लॉर्ड रिपन को “भारत का उद्धारक” किसने कहा ?
(A) सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी
(B) एनी बेसेंट
(C) मदन मोहन मालवीय
(D) गांधीजी
69. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये
सूची-I – सूची-II
a. यारसी – 1. थाइलैंड
b. मीनाम – 2. चीन
c. इरावदी – 3. इराक
d. शट-अल-अरब – 4. म्यांमार
कूट :
a b c d
(A) 2 1 4 3
(B) 1 2 3 4
(C) 2 4 1 3
(D) 2 3 4 1
70. सूची-I को सूची – II से सुमेलित कीजिए एवं सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये
सूची – I – सूची – II
a. नीशा – 1. कोहिमा
b. मणिपुर – 2. अगरतला
c. नागालैंड – 3. इम्फाल
d. मिजोरम – 4. आइजोल
कूट :
a b c d
(A) 2 3 1 4
(B) 1 2 3 4
(C) 2 1 4 3
(D) 2 4 1 3
71. ‘सौभाग्य’ योजना किस से संबंधित है ?
(A) गरीब परिवारों को एल. पी. जी. गैस कनेक्शन
(B) ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण
(C) किशोरी युवतियों का सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण
(D) गरीब परिवारों के लिये मुफ्त बिजली कनेक्शन
72. UNIX किस भाषा में लिखा गया है ?
(A) C++
(B) C#
(C) .NET
(D) C
71. ‘सौभाग्य’ योजना किस से संबंधित है ?
(A) गरीब परिवारों को एल. पी. जी. गैस कनेक्शन
(B) ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण
(C) किशोरी युवतियों का सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण
(D) गरीब परिवारों के लिये मुफ्त बिजली कनेक्शन
72. UNIX किस भाषा में लिखा गया है ?
(A) C++
(B) C#
(C) .NET
(D) C
73. निम्नलिखित कथनों को पढ़ें।
कथन – 1: पुष्कर झील अजमेर जिले में स्थित है।
कथन – 2: पुष्कर झील एक कृत्रिम झील है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 एवं 2 दोनों सही हैं
(D) 1 एवं 2 दोनों गलत हैं
74. ‘नीति आयोग’ के वर्तमान उपाध्यक्ष कौन हैं ?
(A) श्री बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम
(B) श्री सुमन बेरी
(C) श्री नरेंद्र मोदी
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
75. बाबर के आक्रमण के समय विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था ?
(A) वीर नरसिंह
(B) कृष्णदेवराय
(C) रामराय
(D) अच्युतराय
76. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें।
कथन (A): डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर एक इम्पैक्ट प्रिंटर है जो किसी अक्षर को बिंदुओं के आकार में प्रिंट करता है।
कारण (R): डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर में पिन्स के पीछे हैमर लगे होते हैं जो पिन्स पर टकराकर पेपर के ऊपर बिंदुओं के आकार में अक्षर को प्रिंट करता है।
(A) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) केवल (A) सत्य है
(D) केवल (R) सत्य है
77. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I – सूची-II
a. भारत में निर्माण – i. 2016
b. स्टार्टअप इंडिया – ii. 2001
c. कृषि निर्यात क्षेत्र – iii. 2019
d. राष्ट्रीय खनिज नीति – iv. 2014
a b c d
(A) i, iii, ii, iv
(B) ii, iii, iv, i
(C) ii, iii, i, iv
(D) i, ii, iv, iii
78. भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(A) 4 या अधिक राज्यों में स्टेट पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त होना
(B) कम से कम 3 राज्यों में कम से कम 2% लोकसभा सीटें जीतना
(C) पिछले लोकसभा या विधानसभा चुनावों में किन्हीं 2 या अधिक राज्यों में 4% वैध वोट हासिल करना और किसी भी राज्य (यों) से 4 लोकसभा सीटें जीतना
(D) पिछले लोकसभा या विधानसभा चुनावों में किन्हीं 4 या अधिक राज्यों में 6% वैध वोट हासिल करना और किसी भी राज्य (यों) से 4 लोकसभा सीटें जीतना
79. निम्नलिखित में से किस देश में बलखश झील स्थित है ?
(A) ईरान
(B) मंगोलिया
(C) कजाकिस्तान
(D) उजबेकिस्तान
80. सूची-I को सूची – II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सूची-I – सूची-II
a. नन्दादेवी राष्ट्रीय पार्क – 1. उत्तरकाशी
b. गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क – 2. चमोली गढ़वाल
c. बिनसर वन्यजीव अभयारण्य – 3. पिथौरागढ़
d. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य – 4. अल्मोड़ा
कूट :
a b c d
(A) 2 3 1 4
(B) 2 1 4 3
(C) 2 4 3 1
(D) 4 1 3 2
General Hindi
81. गढ़वाली भाषा के निम्न शब्दों में से कौन-सा शब्द “माँ” का पर्यायवाची नहीं है ?
(A) ब्वे
(B) बोली
(C) बई
(D) बौड़ी
82. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(A) अधिसूचना को हमेशा अन्य पुरुष में लिखा जाता है।
(B) कार्यालय आदेश हमेशा उत्तम पुरुष एक वचन में जारी किये जाते हैं।
(C) परिपत्र अन्य पुरुष में लिखा जाना चाहिए।
(D) परिपत्र अन्य पुरुष में नहीं लिखा जाता।
83. निम्नलिखित में कौन-सा कथन असत्य है ?
(A) निजा का अर्थ है – देवरानी
(B) बोरण का अर्थ है – बहारनी
(C) टौंठ का अर्थ है – अविवाहित स्त्री
(D) इजु नाती का अर्थ है – पिता का पुत्र
84. राजभाषा नियम 1976 में हिन्दी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे उनमें से मुख्य कौन निर्णय था ?
(A) राजभाषा नियमों का बनना
(B) संसदीय राजभाषा समिति का गठन
(C) गृह मंत्रालय के अंतर्गत राजभाषा विभाग की शुरुआत
(D) उपर्युक्त तीनों
85. “जाके कंकर उतके शंकर” लोकोक्ति का निम्न सही भावार्थ है।
(A) शुभ संकेत होना
(B) कंकड़ों को शंकर मानना
(C) परिणाम पर विश्वास करना
(D) विश्वास सर्वोपरि
86. निम्नलिखित में मौसम सम्बन्धी कौन-सा कथन असत्य है ?
(A) चौमासा का अर्थ है – वर्षाकाल
(B) झाड़ का अर्थ है – शीतकाल
(C) असोज का अर्थ है – आश्विन
(D) माघ का अर्थ है – ग्रीष्मकाल
87. निम्नलिखित में से उष्म व्यंजन बताइए।
(A) श, ष, स, ह
(B) य, व, र, ल
(C) क्ष, त्र, ज्ञ
(D) क, ख, ग, घ
88. निम्नलिखित में से कौन-सा अनौपचारिक पत्र है ?
(A) प्रार्थना पत्र
(B) आवेदन पत्र
(C) शिकायती पत्र
(D) बधाई पत्र
89. “आठौं” कू मतलब होत
(A) भुली
(B) कृष्ण को गोपियों की आत्मा या आराध्य
(C) जल्दी जन्द पड़ना
(D) ब्यासन कु ब्वात
90. निम्नलिखित में से गढ़वाली लोक गायक कौन नहीं है ?
(A) जीतेन्द्र नेगी
(B) जगेदीश बकोराला
(C) किशनसिंह पंवार
(D) गजेन्द्र रावत
91. निम्न में से कौन वृद्ध संधि का उदाहरण है ?
(A) महौषधि
(B) हिमालय
(C) सुधेन्द्र
(D) गुर्वदेश
92. “नौलि ब्वारिक घुट्ट देखो” उक्त लोकोक्ति में ‘नौलि’ शब्द का हिन्दी अर्थ क्या है ?
(A) बहू
(B) नाई
(C) नवेली
(D) देखना
93. “भ्रमरगीत” निम्न में से किसका सबसे महत्वपूर्ण एवं काव्यात्मक अंश है ?
(A) साहित्य लहरी
(B) कवितावली
(C) सूरसागर
(D) बिहारीवली
94. की बोर्ड और ‘माउस’ निम्न में से क्या है ?
(A) आउटपुट इकाई
(B) इनपुट इकाई
(C) मेमोरी इकाई
(D) कंट्रोल इकाई
95. निम्न में से “जागर” शब्द का क्या अर्थ है ?
(A) मनोरंजन गीत
(B) युद्ध गीत
(C) देवी-देवताओं का आह्वान कर मानव माध्यम पर अवतरित करने की प्रक्रिया
(D) उपयुक्त में से कोई नहीं
96. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘हिम’ सम्बन्धी नहीं है ?
(A) हिमाल
(B) हौंल
(C) डोल
(D) हें मन
97. ‘कबीर और गांधी’ की विधा क्या है ?
(A) एकांकी
(B) कहानी
(C) आत्मकथा
(D) निबंध
98. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ?
“जो रहीम गति दीप की, कुल कपूत गति सोई बारे उजियारो करे, बडे अंधेरो होई।”
(A) उत्प्रेक्षा
(B) यमक
(C) उपमा
(D) श्लेष
99. शब्दों के निम्न में कौन दो प्रमुख भेद होते हैं ?
(A) विकारी – अविकारी
(B) तत्सम – तद्भव
(C) उपसर्ग – प्रत्यय
(D) कर्ता – क्रिया
100. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द शुद्ध है ?
(A) अधिशाषी
(B) अधिशासी
(C) अधिशारसी
(D) अधिशाशी
